{"_id":"5d35f7898ebc3e6cf47095c0","slug":"death-of-person-due-to-landing-current-in-poles-faizabad-news-lko4722395195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में उतरा करंट, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल में उतरा करंट, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर पोल से चिपका एक अधेड़ का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने प्रथमदृष्टया पोल में करंट उतरने से अधेड़ की मौत होना माना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हाईवे पर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर के बीच में लगी सोडियम लाइट के एक पोल से चिपका अधेड़ का शव सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा। कुछ लोगों ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सूचना पाकर यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा प्रबंधतंत्र को सूचना देकर उक्त पोल की लाइन कटवाई गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सत्यनारायण राय पुत्र जगदेव राय निवासी कदमपुर थाना लौकही, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अधेड़ किसी वाहन से बिहार जा रहा था। भोर के अंधेरे में वह लघुशंका आदि के लिए डिवाइडर के बीच गया होगा, जहां पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
एसएसआई एस अस्थाना ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।