फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death crpf soldier

Ayodhya News: राममंदिर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की हृदय गति रुकने से मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
death crpf soldier
अयोध्या। नवीन मंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63 बटालियन में तैनात हवलदार पवन कुमार की रविवार सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। वह रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात था। रात्रि ड्यूटी कर सुबह आठ बजे ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे स्थित शिविर कार्यालय में वापस लौटा था। उसने चार जुलाई को श्रीनगर से अयोध्या आकर ड्यूटी संभाली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने के बाद हवलदार पवन को बैचेनी व घबराहट की शिकायत पर उसके साथी श्रीराम अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उसके परिवारीजनों को सूचना दी। हवलदार पवन कुमार (48) पुत्र भरतलाल जिला रायबरेली के तालगोपालपुर पोस्ट मेजारगंज थाना भदोखर का निवासी था। वह वर्ष 1998 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी सत्यवती देवी व पुत्री प्रियांशी व पुत्र अंश कुमार को छोड़ गया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि मृतक हवलदार का चार जुलाई 2023 को श्रीनगर से अयोध्या स्थानांतरण हुआ था। उसे राममंदिर की सुरक्षा में तैनात किया गया था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद नवीन मंडी स्थित बटालियन कार्यालय लाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी व श्रद्धांजलि देने के बाद शव उनके परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया है। वह सड़क मार्ग से अपने गृह जनपद को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed