{"_id":"649f1c8eb3d77dec140d109e","slug":"deadly-attack-on-sps-former-mlc-and-his-two-daughters-faizabad-news-c-13-1-313940-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सपा की पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सपा की पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर जानलेवा हमला
Fri, 30 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा का हाल जानते पूर्व मंत्री
- जमीन विवाद में हस्तक्षेप करने पहुंचीं थीं पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा
- पूर्व एमएलसी व एक पुत्री लखनऊ रेफर, दूसरे पक्ष से भी युवती समेत तीन घायल
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में एक परिवार में चल रही पुश्तैनी जमीन के विवाद में हस्तक्षेप करना सपा की पूर्व एमएलसी व पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को भारी पड़ा। लाठी डंडों से हुए जानलेवा हमले में पूर्व एमएलसी व उनकी दो पुत्रियां गंभीर घायल हो गई। घटना में दूसरे पक्ष से भी एक युवती समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पूर्व एमएलसी व उनकी एक पुत्री को लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात तक मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं हुई थी।
मोहल्ला लाला का पुरवा में लाला का पुरवा से कौशलपुरी जाने वाले मार्ग पर स्थानीय निवासी राम औतार, राजेश पासवान तथा रामरूप की लगभग 900 स्क्वायर फिट जमीन है। इसमें से रामरूप ने अपने हिस्से की 300 स्क्वायर फीट जमीन बेच दी है। बची हुई 600 स्क्वायर फीट जमीन के बंटवारे को लेकर राम औतार तथा राजेश पासवान के मध्य विवाद चल रहा है। इसी जमीन के निकट सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने भी एक बिस्वा जमीन धर्मेंद्र पासवान से खरीदी है। वह रास्ता चौड़ा करने के लिए राजेश से उसकी हिस्से की जमीन खरीदना चाहती थीं। बताया गया कि राम औतार ने दो तीन पहले से उस जमीन पर गेट आदि लगाकर कुछ निर्माण करा लिया था। इसकी सूचना मिलने पर गुजरात में नौकरी करने वाला राजेश घर आया था।
शुक्रवार को करीब 12 बजे पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा अपनी पुत्री अलका व आस्था के साथ पड़ोसी दुर्गा पत्नी विकास के साथ मौके पर पहुंची व वहां वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करते हुए वहां मौजूद राम औतार व उसके घर की महिलाओं ने लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें पूर्व एमएलसी के सिर, छाती व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। जबकि दोनों बेटियां व पड़ोसी दुर्गा भी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की तरफ से राम औतार, उसकी पुत्री रूबी तथा बेटे अभिषेक पासवान भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व एमएलसी के पति विमल कुशवाहा ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व एमएलसी व उनकी बेटी अलका को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि राम औतार व राजेश के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। शुक्रवार को विवाद की सूचना पर राजेश समेत अन्य लोगों को थाने पर लाया गया था। उसके बाद वहां पूर्व एमएलसी अपनी बेटियों के साथ पहुंच गई। इससे स्थिति बिगड़ जाने के कारण मारपीट हो गई। फिलहाल दोनों पक्षों से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहकील मिलने पर कानूनी कार्रवाई तय होगी।
जिला अस्पताल पहुंचे सपाई, जताया विरोध
-पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमले की खबर मिलने पर पर सपाइयों का जिला अस्पताल में जमावड़ा शुरू हो गया। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, पूर्व राज्यमंत्री तेज नरायण पांडेय पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया है। सभी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दोनों पक्षों का आरोप प्रत्यारोप
घटना में घायल पूर्व एमएलसी लीलावती का कहना है कि उनका परिवार केवल बीच-बचाव करने गया था इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया जबकि दूसरे पक्ष से घायल राम औतार के पक्ष ने पूर्व एमएलसी और उनके परिवार पर राजेश के पक्ष में मारपीट करने का आरोप लगाया। घायल रूबी पासवान ने बताया कि दूसरा पक्ष लाठी-डंडे से लैस होकर आया और हमला बोल कर उसको और परिवार के अन्य लोगों को मारापीटा।