{"_id":"fb476f46eccd59bdefbfb2cac6bbb1f8","slug":"current-employee-s-death-the-body-set-up-to-keep-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से कर्मचारी की मौत, शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से कर्मचारी की मौत, शव रख लगाया जाम
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर पटरंगा-अलियाबाद मार्ग जाम कर दिया। क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता ने लाइनमैन सतीराम को निलंबित कर तीन सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित के परिवारीजनों को एक लाख का चेक व 10 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए। बाराबंकी के अलियाबाद कस्बे का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र कमलाकांत पटरंगा सबस्टेशन पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात था।
शनिवार सुबह अलियाबाद से बिजली फाल्ट सही करके पटरंगा सबस्टेशन वापस आ रहा था। इसी दौरान सबस्टेशन के कर्मियों ने उसे फोन पर पटरंगा मंडी के ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ने की जानकारी देकर इसे सही करने के लिए कहा।
विज्ञापन
लगभग आठ बजकर 40 मिनट पर प्रदीप ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज को बांधने लगा तभी अचानक आपूर्ति शुरू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी होते ही सबस्टेशन पर तैनात कर्मी भाग खड़े हुए। लोगों का हुजूम बढ़ता गया। मृतक प्रदीप के परिवारीजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पटरंगा-अलियाबाद मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
उधर प्रदीप का पैतृक गांव अलियाबाद होने के नाते अलियाबाद में भी जाम लग गया। मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव को हुई तब उन्होंने मौके पर पहुंचकर अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह से फोन पर वार्ता की।
रुदौली एसडीएम अशोक कुमार सिंह व सीओ संतोष कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक से वार्ता के बाद अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह ने लाइनमैन सतीराम को निलंबित कर दिया।
मृतक के परिवारीजनों को एक लाख रुपये का चेक और प्रदीप के अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये नकद दिए। उधर पटरंगा थाने में एसएसओ मुकेश, विनय व राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि विधायक के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए।