फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Throat killing of the youth

गला रेत युवक को मौत के घाट उतारा

Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Throat killing of the youth
मर्डर
गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव के पास सोमवार रात किसी धारदार हथियार से एक युवक का नाजुक अंग और गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह गांव से करीब तीन किमी. दूर नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक के पिता और भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की  जा रही है। गोसाईगंज नगर के तेलियागढ़ मोहल्ला निवासी राजन सोनी (23) पुत्र मुन्ना सोनी सोमवार की रात काजीपुर गाडर गांव में कालीचौरा पर एक भंडारे में शामिल होने के लिए गया था।
विज्ञापन


रात्रि करीब 11 बजे लोगों ने उसे नगर से तीन किलोमीटर दूर गोपालपुर समदा गांव की नहर के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर मया सीएचसी गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत युवक के पिता मुन्ना व भाई सुनील ने बताया कि राजन का नाजुक अंग काटने के साथ ही हत्यारों ने धारदार हथियार से उसका गला भी रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।


प्रभारी कोतवाल शाह आलम ने बताया कि युवक मंद बुद्धि था। सड़क दुर्घटना का मामला दिखाई पड़ रहा है, अभी तक परिवारीजनों की तरफ  से तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed