फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   youngman shooted

प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को गोली से उड़ाया

Thu, 18 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 18 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
youngman shooted
इनायतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह प्रधानी चुनाव में रनर रहे एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीहभरथी-साहिबाबाद ग्रंट रोड पर सड़क किनारे खून से लथपथ उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के प्रधान समेत दो पर केस दर्ज किया है। आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश सामने आई है।
विज्ञापन


हालांकि मृतक 10 साल पहले गांव में हुए एक हत्या के मामले में सेशन कोर्ट से सजा के बाद ऊपरी अदालत से जमानत पर था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनखोदवा गांव निवासी व प्रधानी चुनाव के रनर रहे गयाप्रसाद यादव (40) पुत्र सियाराम बुधवार को पड़ोसी गांव सराय मजरा में स्थित अपनी दूध डेयरी प्वाइंट पर दूध कलेक्शन के लिए गए थे।

बुधवार शाम को वहीं से बगल के राय के पुरवा गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पुन: दुग्ध कलेक्शन प्वॉइंट पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक फोन आया।

इसके बाद वह अपने घर के लिए बाइक से निकल पड़े लेकिन घर नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह डीहभरथी से साहिबाबाद ग्रंट रोड पर सड़क किनारे उनका लहूलुहान शव मिलने पर हड़कंप मच गया।

शव के बगल ही उनकी बाइक व चप्पल पड़ी थी। बाइक पर खून के निशान मौजूद थे। हत्यारों ने गयाप्रसाद के सिर में गोली मारी थी, जिससे उनका सिर क्षतविक्षत हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों को सूचित किया।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अनंत देव, एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने छानबीन शुरू की और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुला पड़ताल कराई।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस टीम के साथ हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया। थोड़ी देर बाद मृतक की पत्नी ने तहरीर दी तो मामला ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में हत्या करने का सामने आया।


इनायतनगर थानाध्यक्ष गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने ग्राम प्रधान कंहई लाल यादव व मदनसेन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed