{"_id":"58066b074f1c1b592c703d2a","slug":"woman-shopper-robbed-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार की बदमाशों ने लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दुकानदार की बदमाशों ने लूटी चेन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला दुकानदार के गले से सोने का चेन खींच ली और भाग निकले। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
चौरेबाजार चौकी क्षेत्र के रामनगर बाजार में हार्डवेयर की एक दुकान है।
सोमवार की शाम मालिक शिवलाल की पत्नी पुष्पा दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने ताला मांगा और एक सौ रुपए का नोट दिया। जैसे ही महिला ने शेष रुपये वापस करने के लिए गल्ले की तरफ मुड़ी, एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली और भाग निकले।
महिला के गुहार पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे। चौरे चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चेन की कीमत 45 हजार रुपये थी। कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।