फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman killed, threw the dead body

युवती की हत्या कर फेंका शव

Tue, 15 Nov 2016 11:17 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, threw the dead body
Murder
मवई थाना क्षेत्र के अमराई गांव के पास मंगलवार सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवती का शव मिलने से हचलच मच गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी।
विज्ञापन


शव के कुछ दूर पर पुलिस को खून से सना चाकू भी मिला है। युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मृत युवती के फिंगर प्रिंट लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नित्यक्रिया को गई महिलाओं ने लगभग 20 वर्षीय युवती का शव अमराई गांव के निकट सड़क के पास पड़ा देखा। यह सूचना जैसे ही गांव में पहुंची हलचल मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो थाने से आए पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों से मृत युवती की खिनाख्त का प्रयास करवाया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि युवती का खून से लथपथ शव मिला है।


जो काले रंग की सलवार व छीटदार कुर्ता के साथ काले रंग की स्वेटर पहने हुए थी। गले में तीन जगह गहरे जख्मों के निशान है। शव के कुछ दूर पर खून से सना चाकू भी मिला है। शव देखने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर मुंह में शाल ठूंस चाकू से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed