फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife with a gandasa attacked

शराब के नशे में धुत पति ने बीवी पर किया गड़ासे से हमला

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wife with a gandasa attacked
17 Bizarre Facts about beer - फोटो : gettyimages
कुमारंगज के नरेंद्रा भादा गांव में सोमवार रात शराब के नशे में धुत एक पति ने घरेलू कलह से तंग आकर पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, रौनाही थाना क्षेत्र के एक युवक ने कलह से तंग होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कुमारगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे जंग बहादुर (40) का पत्नी सोना (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। इसमें पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसका कान कट गया और सिर में गंभीर चोट आई। हल्ला गोहार पर गांव वालों ने तुरंत महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शैलेंद्र गिरी ने बताया कि आरोपी के पुत्र अजय से बात हुई है। वह अपनी मां का जिला अस्पताल में उपचार करा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं गांव वालों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

सुचित्तागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, घरेलू कलह से तंग आकर रसूलपुर सकरावल गंाव निवासी 25 वर्षीय रोशनलाल की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उसका उसकी पत्नी नीलम से किसी बात पर विवाद हो गया था।


विवाद इतना बढ़ गया कि वह पत्नी को मायके महावां छोड़ आया और लौटते वक्त उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सोमवार को रोशन लखनऊ से घर चला आया और फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed