{"_id":"09b12a43415769f9622760a02522929c","slug":"village-head-of-the-family-members-beaten-power-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर वालों ने बिजली कर्मियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के घर वालों ने बिजली कर्मियों को पीटा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक मुश्त बिल समाधान योजना के तहत रामनगर बोधी ताली गांव गए मंगारी पावर स्टेशन के जेई और कर्मचारियों के ऊपर बुधवार को ग्राम प्रधान के परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। सभी ने बिजली कर्मियों की जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने मौके पर जमा अन्य आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराया और जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ एसडीओ ऋषिकेश सिंह यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर मंगारी पावर स्टेशन के जेई तर्पण कुमार, लाइनमैन राम तिलक, अजय, राधेश्याम और राजेश बोधी थाना क्षेत्र के ताली रामनगर गांव गए थे।
विद्युत कर्मी एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली का बिल जमा करवाने के लिए बकाएदारों से मिल रहे थे। विद्युत कर्मियों ने देखा कि गांव का अनूप यादव 200 मीटर दूर से केबल के सहारे चोरी से लाइन खींचकर मोटर चला रहा था।
विज्ञापन
जिसे रोकने का प्रयास करने पर अनूप और उनके भाई ग्राम प्रधान अशोक यादव, पिंटू, राज कुमार ने टीम पर हमला बोल दिया और जेई समेत विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दी। इसकी खबर लगते ही कॉर्पोरेशन के कर्मियों की बीकापुर विद्युत उपकेंद्र पर भीड़ जमा हो गई।
आक्रोशित कर्मचारियों न फौरन रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। कर्मियों ने कहा कि पिटाई करने वाले प्रधान व उनके परिवारीजनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुवार से विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने कर्मियों का गुस्सा शांत कराया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही चौरे चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्र को जांच कर हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हालांकि बुधवार देर शाम तक हमलावरों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी थी।