फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two arrested with gang leader

अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना समेत दो दबोचे

Sat, 18 Feb 2017 11:09 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with gang leader
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
महराजगंज थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की चार वारदाताें को खुलासा किया है। जबकि लुटेरों का एक साथी मौके से भाग निकला है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 850 ग्राम चांदी के जेवरात, 5800 रुपये नकद, तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। तीन सदस्यीय यह गिरोह आभूषण व्यवसायियों को अपना निशाना बनाता था। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार की शाम अलनाभारी रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग पर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त काम्बिंग में बाइक सवार दो युवकों को दबोचा गया। तलाशी में 
विज्ञापन

इनके कब्जे से लगभग 850 ग्राम चांदी के जेवर, 5800 रुपये की नकदी, एक अदद 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने थाना क्षेत्र के मेंदनीपुर गांव निवासी आभूषण व्यवसायी राज कुमार सोनी से दिसंबर माह में हुई लूट का किया जाना स्वीकार किया है। 14 दिसंबर 2016 को राजकुमार सोनी पुत्र राम किशुन से बाइक सवार दो लुटेरों ने गांव के ही समीप असलहे के बल पर बैग छीन लिया था और भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में चांदी व सोने के लगभग 75 हजार के जेवरात थे। बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने फैजाबाद चौक क्षेत्र से 15 दिसंबर को 20 हजार की छिनैती, इनायत नगर थाना क्षेत्र से 21 जनवरी को स्वर्ण व्यवसायी से लूट व सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से 40 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात लूटना स्वीकार किया है। गिरोह आभूषण व्यवसायियों को ही निशाना बनाता था। 

वारदात को अंजाम देने के दो दिन पूर्व लुटेरे टारगेट की रेकी करते थे और योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम दे निकल जाते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों की पहचान जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरैया पहाड़पुर निवासी अवध नारायण सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद सिंह व देवरा दाउतपुर निवासी शफीक अंसारी पुत्र अब्बास के रूप में हुई है।


गिरोह का सरगना गिरफ्तार अवध नारायण सिंह बताया जाता है। जबकि गिरोह में साथी तीसरा आरोपी अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर निवासी विजय सिंह फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में सर्विलांस प्रभारी केके गुप्ता, स्वॉट प्रभारी अजय सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed