{"_id":"575d9d1b4f1c1ba43f11b929","slug":"two-arrested-with-fake-currency-1-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.5 लाख जाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.5 लाख जाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
1.5 लाख जाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस की जनरल बोगी में शनिवार देर शाम दो संदिग्ध युवकों की जीआरपी ने तलाशी ली तो उनके पास से डेढ़ लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए।
जीआरपी ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि वे जाली नोटों के सौदागर के लिए हैंडलर का काम करते हैं। बताया कि जाली करेंसी बांग्लादेश से मंगाई गई है और वे दोनों उसे कानपुर में किसी को देने जा रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना के बारे में पता लगा रही है।
जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार देर शाम को अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर आई फरक्का एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक ट्रेन से उतरकर जाने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर इन युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो जाली नोट बरामद हो गए। पकड़े गए युवक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के थाना कलिया चक के दोरजीपाड़ा ताहिर अली मंडल गांव निवासी अफराजुल शेख व रुबेल हैं। अफराजुल के पास से पांच सौ के नोटों की दो गड्डी व रुबेल के पास से एक गड्डी नोट (डेढ़ लाख रुपये) बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने कबूला है कि जाली करेंसी बांग्लादेश से मंगाई गई है और वो उसे कानपुर में किसी को देने जा रहे थे। एलआईयू, मिलेट्री इंटेलीजेंस तथा आईबी के अधिकारी इन नोटों की जांच कर चुके हैं। इन नोटों को जांच के लिए बैंक नोट मुद्रणालय देवास (मध्य प्रदेश) भेजा जाएगा। दोनों युवकों को मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।