{"_id":"5888ddeb4f1c1b476fcf48a6","slug":"trucks-full-of-slaughter-banned-animals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वध प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
फैजाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
animals
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल थानाक्षेत्र स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक पर वध को ले जाए जा रहे 21 वध प्रतिबंधित पशु मिले हैं। मौके से ट्रक चालक व तस्कर भाग निकले। बरामद मवेशियों को सुपुर्दगी में देने को जब कोई नहीं मिला तो पुलिस ने पशुओं को बरसेंडी गौशाला के हवाले कर दिया।
मंगलवार की रात रौनाही थाना पुलिस टोल के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। मध्यरात्रि लखनऊ की ओर से आ रही ट्रक जब टोल प्लाजा पर रुका तो प्रतिबंधित पशु लदे थे। पुलिस को देख ट्रक छोड़ चालक व तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सभी प्रतिबंधित पशुओं को एक पशु बाजार में उतरवाया।
जब पशुओं की सुपुर्दगी लेने को कोई तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने सभी 21 पशुओं को बरसेंडी स्थित गौशाला के हवाले कर फुरसत पा ली। थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कराई जा रही है। तहसीनपुर टोल प्लाजा पर पुलिस कैश और असलहों की चेकिंग कर रही थी।