{"_id":"5cdeedf8bdec22074407e0cd","slug":"tractor-trolley-fell-in-farm-seven-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी, सात घायल
Fri, 17 May 2019 10:53 PM IST
vivek vivek
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek vivek
Updated Fri, 17 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। मुंडन संस्कार कराने कामाख्या भवानी जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर मवई थाना क्षेत्र में भवानीपुर गांव के निकट गड्ढे में पलट गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 40 लोग सवार थे अन्य सभी बाल-बाल बच गए। पटरंगा थाना क्षेत्र के काजीपुरवा के सजीवन रावत अपने पुत्र का मुंडन कराने के लिए शुक्रवार दोपहर अपनी ससुराल बरतरा गांव के लोगों के साथ कामाख्या भवानी जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी बाबा बाजार-रतनपुर संपर्क मार्ग पर भवानीपुर भट्ठा के निकट सामने से आ रही एसयूवी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार करीब 40 लोग छिटककर दूर जा गिरे। चीख सुनकर भट्ठे पर लगे मजदूर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची यूपी-100 की दो पीआरवी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। यहां से दो घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. फराज ने बताया कि हादसे में घायल हुए मवई थाना के बरतरा निवासी लवकुश (16) व राजकुमारी (35) को हाथ और पैर में फैक्चर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, रामलाल (13), गुल्ले (24), सुमित्रा (50), ज्योति (18), शमा देवी (30) का इलाज किया जा रहा है।
वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सुनीता, सीमा, शिव शंकर, सीता, रीता ने बताया कि हादसे में अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।