फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Toll cashiers shoot accused arrested

टोल कैशियर को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Toll cashiers shoot accused arrested
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में तहसीनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात विवाद होने पर कैशियर को गोली मारने वाले कार सवार युवकों की शिनाख्त हो गई है। राजधानी लखनऊ से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस वारदात के खुलासे का ताना-बाना बुनने में जुटी है।तहसीनपुर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात लखनऊ की ओर जा रहे कार सवार युवकों का टोल प्लाजा पर कार बैक कराने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इस पर कार सवार युवकों ने कैशियर श्रवण कुमार (35) से मारपीट की और फिर उसे गोली मारकर भाग गए थे। टोल मैनेजर विनय वर्मा ने कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल कैशियर को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौनाही पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक के साथ ही वारदात के वक्त उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा ली है। आरोपी बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी बताए गए हैं। इलाकाई पुलिस ने वारदात में शामिल एक होमगार्ड तथा उसके पुत्र का मोबाइल थाने पर रखवा लिया है।

वहीं आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में बस्ती जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। कार तथा एक आरोपी मिलने के बाद पुलिस वारदात के खुलासे का ताना-बाना बुनने में जुट गई है।


जानकारों के मुताबिक हिरासत में लिया गया अशोक सिंह भी परशुरामपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है। इस बाबत रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed