{"_id":"56f17e9f4f1c1b877af14d24","slug":"to-encounter-miscreants-shot-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जख्मी दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबिश देकर लौट रही खंडासा पुलिस का अचानक जीप सवार बदमाशों से सामना हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बदमाशों की एक गोली थाने के दरोगा सैय्यद तनवीर हैदर के सीने में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि उसके चार साथी फायर करते हुए पैदल ही भाग गए। बाइक चोरी के एक मामले में पड़ोसी जिला सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह की तलाश में सोमवार को खंडासा थाने की पुलिस टीम प्राइवेट वाहन से छापेमारी करने गई थी।
पुलिस का कहना है कि संभावित जगह पर वांछित के न मिलने के बाद वे लोग वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के रायबरेली मुख्य मार्ग पर बहादुरगंज चौराहे से लगभग 500 मीटर की दूर हलियापुर संपर्क मार्ग पर एक जीप आती दिखी।
विज्ञापन
पास जाकर वाहन रोकने के बाद जैसे ही पुलिस टीम में शामिल दरोगा सैय्यद तनवीर हैदर निवासी बथो थाना करीबुद्दीनपुर जिला गाजीपुर ने नजदीक जाने की कोशिश की। बदमाशों ने खुद को घिरा जान गाड़ी से उतरते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली दरोगा के बायीं ओर पसली के नीचे लगी।
गोली लगने पर दरोगा ने फायरिंग कर रहे एक बदमाश को दबोच लिया और गिर पड़े। इसी दौरान पुलिस टीम में शामिल आरक्षी मनोज, संजय व प्रभुनाथ ने घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकी चार बदमाश फायर करते हुए भाग गए।
पुलिस टीम ने घायल दरोगा की पकड़ में आए बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश की शिनाख्त खालिद निवासी चकसरा थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। जामा तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल व उसकी मैगजीन और 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
बदमाशों की मौके बरामद जीप चोरी की पाई गई है। पुलिस ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दरोगा के सीने से गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
थानाध्यक्ष खंडासा आरएस कमल ने बताया कि बदमाश खालिद को बाएं बाजू में गोली लगी है। इनके साथी प्रतापगढ़ निवासी गुड्डू अहमद, रूक्सार अहमद, शकील अहमद व नियाज अहमद अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।