फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man was shot dead in broad daylight

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Oct 2015 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पड़ेलवा चौराहा निवासी युवक को रविवार दोपहर तमसा नदी के बरेहटा पुल के निकट दो बाइकों पर सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। गोली सिर व पेट में लगी, खून से लतपथ युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सरेराह दोपहर में हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए मया बाजार की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


गोली कांड के बाद जिले के उच्चाधिकारियों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच हमलावरों को पकड़ने के लिए कवायद शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली है। हत्या के पीछे की वजह भी साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


तारुन थानाक्षेत्र के पड़ेलवा गांव निवासी फूलचंद वर्मा पुत्र रामविलास (32) पड़ेलवा बाजार के गोशाईंगंज मार्ग पर परिवार सहित रहता था। परिवारीजनों के अनुसार धान की सिंचाई करने के लिए अपने इंजन का उपकरण लेने घर से मया बाजार रविवार दोपहर में बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि फूलचंद वर्मा बरेहटा गांव के निकट तमसा नदी के पुल पर पहुंचा था कि पीछे से दो बाइक सवार युवकों ने उसे ओवर टेक कर रोक लिया। फूलचंद से किसी बात को लेकर पहले उलझने लगे, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के समय पुल के निकट मौजूद एक वृद्ध ने पुलिस को बताया कि फूलचंद युवकों से यही कह रहा था कि मेरी कोई गलती नहीं है, मैं कुछ नहीं जानता हूं। इसी बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने फूलचंद वर्मा के सिर व कमर में कई गोलियां उतार दीं।

उसकी बाइक भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गई है। फूलचंद वर्मा लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि शोर कर लोगों के आगे बढ़ते ही बदमाश असलहा लहराते हुए मया की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तारुन पुलिस सहित आला अफसरों को दी।

थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंच खून से लतपथ फूलचंद वर्मा को अपनी जीप से मया सीएचसी ले गए, जहां से फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर वहां के डॉक्टरों ने फूलचंद वर्मा को मृत घोषित कर दिया। बताया कि घटना स्थल पर तीन खोखा व जिंदा कारतूस भी मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

किसी से नहीं थी अदावत
परिवारीजनों ने बताया कि फूलचंद का किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। मृतक के भाई हरिश्चंद दहेज हत्या के आरोप में जेल में है, पुलिस फूलचंद की हत्या करने के कारणों की पड़ताल कर रही है। पिता रामविलास ने कहा कि किसी से अदावत नहीं थी। दहेज हत्या मामले में भी ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है कि हत्या की वजह हो।

हमलावरों की तलाश में टीमें रवाना
तारुन। फूलचंद वर्मा की हत्या कर दिये जाने के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए तारुन महराजगंज, गोशाईंगंज, हैदरगंज, बीकापुर थानों की पुलिस को अलग अलग क्षेत्रों में रवाना कर गई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात कुलदीप नारायण, सीओ महेन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम डीपी ंसिह, सहित अन्य अफसर पड़ेलवा व बरेहटा पहुंचकर घटना के कारणों का जायजा लिया।


एसएसपी पहुंचे, की पूछताछ
रविवार देर शाम एसएसपी मोहित गुप्ता भी घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के घर पहुंच परिवारीजनों से बातचीत की।  एसएसपी ने मातहतों से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मृतक के परिवारीजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने मृतक के तीनों बच्चों आयुष (10), पूर्णिमा (6), कविता (4) व उसकी पत्नी को ढांढस बंधाया। एसएसपी ने कहा जल्द हमलावरों का सुराग लगाकर गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed