फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young man robbed of Rs 20 thousand

राखी बंधवाने आए युवक से दिनदहाड़े 20 हजार लूटे

Thu, 18 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The young man robbed of Rs 20 thousand
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने घर जा रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए। इस वारदात के बाद बदमाश भाग निकले और इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सूल्हेपुर निवासी अरुण कुमार लखनऊ में जॉब करते हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए सवारी वाहन से ब्लॉक मोड़ पर उतरे और पैदल ही घर की ओर चल पड़े।
विज्ञापन


देश दीपक इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए लाल रंग की बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और पर्स, मोबाइल और हाथ में मौजूद झोला छीनकर भाग निकले। अरुण ने गुहार लगाई लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बदमाशों की बाइक का नंबर भी दर्ज है। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये और महत्वपूर्ण कागजात भी मौजूद थे। बदमाश मोबाइल के साथ वह झोला भी छीन ले गए जिसमें कपड़े रखे थे। हल्का दरोेगा विजय प्रताप ने बताया कि जांच की जा रही है जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed