{"_id":"570fdf2b4f1c1baa394a6d10","slug":"the-miscreants-shot-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज। थाना क्षेत्र के रानिकपुर गांव में बुधवार रात नित्यक्रिया के लिए अपने साथी के साथ गए एक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी। अधेड़ को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के रानिकपुर गांव निवासी मो. शहीद पुत्र विस्मिल्लह (45) अपने साथी सरवर पुत्र खलील के साथ घर से करीब चार सौ मीटर दूर नित्यक्रिया के लिए गया था। लौटते वक्त कुछ दूर चलने पर घात लगाकर बैठे हथियार बंद चार बदमाशों ने शहीद को घेर कर गोली मार दी।
गोली शहीद के पेट में लगी और वह कुछ दूर भागने के बाद एक गड्ढे में गिर पड़ा। शहीद का साथी सरवर गुहार लगाते हुए गांव की ओर भागा। उधर बदमाशों ने परिवारीजन व ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे देवगांव चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने घायल शहीद को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि ऑपरेशन कर पेट में लगी गोली निकाल ली गई है और उसकी हालत में सुधार है। सीओ मिल्कीपुर देवेंद्र कुमार सहित कुमारगंज, खंडासा व इनायतनगर एसओ ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी की।
एसओ कुमारगंज सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि शहीद के पिता विस्मिल्लाह की वर्ष 2008 में रंजिशन गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शहीद के ऊपर हुआ हमला भी उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।