{"_id":"ec6c9ca4c918dfce152be55fd8130a12","slug":"the-disclosure-objectionable-facebook-comment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हड़कंप
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली की शान-ए-रुश्दी भाई जान नाम से फेसबुक पर बने एक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने शुक्रवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर एक समुदाय के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी के बाद रुश्दी मियां साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए नाराजगी व्यक्त की।
अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी एसएन सिंह उर्फ राजा भैया को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार सिंह व सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।