फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body was lying on the track, causing a 40-minute train

ट्रैक पर शव पड़ा होने से 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Fri, 17 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The body was lying on the track, causing a 40-minute train
रेलवे ट्रैक पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर  गुरुवार की रात 11 बजे के करीब ट्रैक पर 65 वर्षीय वृद्ध का कटा पड़ा शव मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रैक पर शव पड़ा देख डाउन 18192 के लोको पायलट मुन्नालाल ने ट्रेन खड़ी कर दी।
विज्ञापन


सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद फैजाबाद से लेकर अयोध्या तक डाउन सिग्नल को अप कर दिया गया। रात 11:30 बजे के करीब जीआरपी ने मेमो पाकर कटे शव को हटवाया। करीब 40 मिनट बाद रात 11:35 बजे एक्सप्रेस ट्रेन छपरा के लिए रवाना की जा सकी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार रात 10:50 बजे के करीब डाउन फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर खड़ी थी। पांच मिनट बाद इसे फैजाबाद से अयोध्या तक सिग्नल हुआ और ट्रेन चल पड़ी। जीआरपी मेस के पूरब बने फ्लाई ओवर के पास ट्रैक की उत्तरी पटरी पर कटा शव लोको पायलट मुन्नूलाल को दिखा तो ट्रेन खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकी-टाकी पर सूचना स्टेशन मास्टर कार्यालय को दी गयी। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने कटा शव हटाए बगैर गाड़ी आगे बढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद सिग्नल उठा दिया गया और हरी बत्तियां लाल में बदल गयीं। जीआरपी थाने पर तैनात शिवशंकर पटेल ने बताया कि रात 11:30 बजे मेमो पाने के तत्काल बाद शव को ट्रैक से हटवाया गया।


वृद्ध के रात आठ बजे के करीब प्लेटफार्म एक पर आई 12225 अप आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस से कटने की संभावना को खारिज कर दिया। कहा, घटनास्थल जीआरपी मेस के पास है।  बोले, शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed