{"_id":"587bab424f1c1b5b03efe3fb","slug":"temple-and-math-dharamsala-on-the-radar-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठ-मंदिर व होटल, धर्मशाला पुुलिस के रडार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मठ-मंदिर व होटल, धर्मशाला पुुलिस के रडार पर
फैजाबाद
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
जानकी घाट कनक महल मंदिर में विग्रह से चोरी हुए आभूषण(फाईल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनक महल मंदिर में भगवान के आभूषणों की चोरी और हाल ही में पकड़े गए बावरिया गिरोह के धर्मनगरी में ठहरने की जानकारी के बाद सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे मठ-मंदिर व होटल-धर्मशाला पुलिस के रडार पर आ गए हैं। संवेदनशील अयोध्या की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मठ-मंदिरों व होटल-धर्मशालाओं को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
आतंकी खतरे को लेकर संवेदनशील अयोध्या का अधिग्रहीत परिसर (रेड जोन) व समूची अयोध्या (यलोजोन) में विभाजित कर कड़े सुरक्षा घेरे में जकड़ी गई है। जगह-जगह सुरक्षा बैरियर पर जांच के साथ आने-जाने वालों की निगहबानी की जाती है। फुल प्रूफ सुरक्षा के बाद भी रामनगरी के मठ-मंदिर व होटल-धर्मशाला अपराधियों की शरणगाह बनने लगे हैं।
जानकी घाट स्थित कनक महल मंदिर (महात्यागी कैंप) में गुुरुवार को गर्भगृह में विराजमान भगवान के दस लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन आदि चोरी हो गए। चोरी का आरोप मंदिर में कुछ दिनों से रहने वाले एक युवक पर है, जो चोरी के बाद से लापता है।
विज्ञापन
नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय बताते हैं कि मंदिर में रहने वाले बिहार निवासी गोविंद दास पर चोरी का शक है। शक की पुष्टि युवक से पूर्व में भ्रूण मंदिर में चोरी के बाद निकाले जाने से भी होती है। बताया कि कनक महल को आधार मानते हुए नगरी के मठ-मंदिरों को नोटिस भेजने की तैयारी है।
नोटिस के माध्यम से मठ-मंदिरों को वहां पर रह रहे लोगों व रुकने वालों का सत्यापन करने और उनकी पूरी जानकारी पुलिस थाने में देने का निर्देश दिया जाएगा। 11 जनवरी को पुलिस ने बावरिया गिरोह के पांच सदस्यों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया था।
खुलासे के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों द्वारा रामनगरी के एक धर्मशाला में कुछ दिनों तक ठहरने की भी जानकारी दी थी। एसपी सिटी उदय शंकर बताते हैं कि धर्मनगरी अपराधियों की शरण के लिए सुरक्षित स्थल है।