फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SUV riders looted tractor

एसयूवी सवारों ने ट्रैक्टर लूटा

Mon, 20 Mar 2017 10:42 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
SUV riders looted tractor
ट्रैक्टर चालक किसान गैस राम। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में एसयूवी सवार बदमाशों ने चालक की पिटाई कर उसका ट्रैक्टर लूट लिया। बाद में चालक का हाथ-पैर बांध हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में फेंक दिया। बदमाश टैक्टर को लूट कर फरार हो गये। सोमवार की सुबह मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। वारदात के समय चालक रौजागांव चीनी मिल पर गन्ना लदी ट्रॉली छोड़कर वापस अपने गांव आ रहा था। 
विज्ञापन


पटरंगा थानाक्षेत्र के गांव सराय अहमद निवासी किसान गैसराम पुत्र रघुनाथ रावत अपने साथी जगन्नाथ पुत्र राम देव के साथ रविवार की देर शाम गन्ना लादकर रौजागांव चीनी मिल गया हुआ था। वहां से गन्ना लदी ट्रॉली छोड़कर दोनों गन्ने की दूसरी खेप लदी ट्रॉली लेने सराय अहमद गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रात लगभग डेढ़ बजे दोनों रौजागांव चीनी मिल के पास से रवाना हुए और कुढासादात गांव से भिटौरा सम्पर्क मार्ग होते हुए लगभग दो बजे जैसे ही सराय अहमद जाने वाले रास्ते पर मोबाइल टावर के निकट पहुंचे। इसी दौरान एसयूवी सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया और टैक्टर चला रहे जगन्नाथ को ट्रैक्टर से खींचकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रैक्टर पर सवार किसान गैसराम मौके से भाग निकला। बदमाशों ने चालक की पिटाई के बाद उसको अपनी एसयूवी में लाद लिया और उनका एक साथी ट्रैक्टर लेकर चला गया। बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को हाथ-पांव बांधकर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही थाना क्षेत्र के रामनगर धौरहरा गांव के किनारे फेंक दिया और फरार हो गये।

सोमवार की सुबह चालक जगन्नाथ किसी तरह रस्सी खोलकर मुक्त हो राम नगर गांव पहुंच लोगों को जानकारी दी। किसान गैस राम का कहना है कि बदमाश जाते समय धमकी देकर गये हैं कि सुबह तक किसी को जानकारी दी तो जगन्नाथ जीवित नहीं बचेगा। शिकायत पुलिस को दी गई है।  


सोमवार को कोतवाल रुदौली हृषीकेश यादव ने बताया कि सुबह छह बजे मामले की जानकारी मिली है। अज्ञात के खिलाफ ट्रैक्टर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी के अहमदपुर व रौनाही के तहसीनपुर टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज खंगलवाई गई, लेकिन कहीं ट्रैक्टर नहीं दिखा। ट्रैक्टर शिकायतकर्ता गैस राम के पिता पूर्व प्रधान रघुनाथ के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed