फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Stole the purse of the woman in passenger train

ट्रेन में महिला यात्री का चुराया पर्स

Fri, 11 Dec 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
दून एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल की एक महिला का किसी ने पर्स लूट लिया। शुक्रवार की भोर ट्रेन जब फैजाबाद स्टेशन पहुंचीं तो जीआरपी ने बदमाश को ढूंढने के लिए ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन


रामकृष्ण नगर कलकत्ता पश्चिम की रहने वाली गीता भौकिम सरकार (56) दून एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। वह हरिद्वार से कोलकाता जा रही है। बरेली जिले में रात के वक्त किसी ने उनका पर्स पार कर दिया।
विज्ञापन


जिस समय घटना घटी, उस समय आरपीएफ के जवान भी कोच में मौजूद रहे। इसकी सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को दी। हालांकि तब तक ट्रेन लखनऊ से निकलकर फैजाबाद की ओर रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सुबह चार बजे जीआरपी थाना प्रभारी डीके वर्मा ने अपने हमराहिओं के साथ ट्रेन की तलाशी ली। पीड़िता ने बताया कि उसके पर्स में चश्मा, जरूरी दवाएं और साढ़े तीन सौ रुपया रखे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना बरेली जिले की है, इसलिए केस को बरेली स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed