{"_id":"d515ce09d9bb39d1dcbbdf6bc6b2090f","slug":"stay-current-with-wire-landed-in-killing-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वायर में उतरे करंट से मासूम की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टे वायर में उतरे करंट से मासूम की जान गई
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में गुरुवार को स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना से जहां मासूम के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
रेतिया मोहल्ला निवासी राजकुमार निषाद की पांच वर्षीय पुत्री खुशी गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसने घर के बगल में लगे बिजली के खंभे से जुड़े स्टे वायर को छू लिया।
स्टे वायर में करंट उतरने के कारण खुशी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी खुशी के परिवारीजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे वाकये की जानकारी ली। बताया कि आरसीसी के पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे अल्युमीनियम के स्टे वायर मे करंट उतरने से हादसा हुआ है।
परिवार ने मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।