{"_id":"1c76ce682d68b47ff5431b8e7d41ed48","slug":"sp-leader-s-nephew-and-two-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भतीजे समेत दो को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भतीजे समेत दो को धुना
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावरिया गिरोह का हल्ला मचाकर कैंट थाना क्षेत्र में एक सपा नेता के भतीजे समेत दो की पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं रतजगा टीम ने एक सब्जी किसान की फसल चौपट कर दी। शिकायत कैंट पुलिस को दी गई है।
मंगलवार की रात सपा नेता रंजीत शर्मा का भतीजा कृतार्थ शर्मा (12) आरामशीन के रास्ते अपने घर रेतिया जा रहा था। बावरिया गिरोह की आशंका में रतजगा टीम ने उस पर हमला बोल पिटाई कर दी।
जिला अस्पताल में उपचार के बाद परिवारीजन उसको घर ले गये हैं। वहीं रेतिया के नया पुरवा में मोहल्ला निवासी किशोर किरदार पुत्र राधेश्याम की बावरिया गिरोह का होने की आशंका में पिटाई की गई।
विज्ञापन
पीड़ित की ओर से शिकायत दिये जाने पर कैंट पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज किया है। वहीं रतजगा टीम ने बावरिया का हल्ला मचने पर मोहल्ला निवासी राकेश मौर्या के गोभी के खेत को भीड़ ने रौंद दिया।
पूर्व में इलाके के ही गोविंद निषाद की बावरिया के आशंका में पिटाई की गई थी। लोहिया वाहिनी के जिला सचिव विजय प्रकाश यादव टिंकू ने बावरिया के नाम पर निर्दोष की पिटाई पर चिंता जताते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोप लगाया कि कंट्रोल रूम फोन करने पर रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने थाना-चौकियों में सुरक्षा समितियों का विवरण रखवाने की मांग की है। कैंट थाने के निरीक्षक ने बताया कि एक शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज हुआ है।