फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sleeping family members, thieves entered a house tapping

सोते रहे घरवाले, चोरों ने खंगाल डाला मकान

Sat, 11 Feb 2017 10:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Sleeping family members, thieves entered a house tapping
फैजाबाद में जनौरा के ब्राम्हण टोला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक परिवार अपने दो मंजिले आवास में सोता रहा और चोर पूरा घर खंगाल ले गये। सुबह मामले की जानकारी के बाद हलचल मच गई। जानकारी पर फतेहगंज चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। शिकायत पुलिस को दी गई है।       
विज्ञापन


नगर कोतवाली के जनौरा गांव स्थित ब्राम्हण टोला मोहल्ला मेें रंजन कुमार पुत्र स्व. दिलदार का दो मंजिला आवास है। शुक्रवार की देर शाम भोजन के बाद पूरा परिवार आवास के पहले मंजिल पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और नीचे आये तो देखा कि कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है और आलमारी का लाकर टूटा हुआ है।
विज्ञापन


मकान मालिक रंजन कुमार ने परिवारीजनों के साथ पड़ताल की तो पता चला कि आलमारी में रखी पांच हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात कान की झुमकी व कीमती कपड़े गायब मिले। उन्होंने आशंका जताई कि चोर ऊपरी मंजिल स्थित जीने के रास्ते निचले हिस्से में पहुंचे और आलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पुलिस को दी गई है। फतेहगंज चौकी प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तिजोरी का हैंडल टूटने से बैंक में चोरी होते बची : हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला सहकारी बैंक की हैदरगंज शाखा में शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के अंदर घुस कर चेस्ट में रखी तिजोरी तक पहुंच गए लेकिन तोड़ने के दौरान तिजोरी की हैंडल टूट जाने से चोरों को सफलता नहीं मिली।


शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश चौरसिया ने बताया की दो दिन बैंक बंद है। 13 फरवरी को जब बैंक खुलेगा तो जिले की उच्च अधिकारियों की देख रेख में तिजोरी खोली जाएगी। शनिवार को बैंक मैनेजर की लिखित तहरीर पर बैंक पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि चोर कुछ ले नहीं जा पाए हैं  तिजोरी खुली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed