{"_id":"57279e5f4f1c1b63705cdb89","slug":"shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से प्रधान पुत्र की सांसें थ्ामीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से प्रधान पुत्र की सांसें थ्ामीं
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित आम के बाग को लेकर काफी दिनों से चल रहा विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। कब्जेदारी को लेकर आमने-सामने हुए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और रायफल व बंदूक से फायरिंग की गई। गोली लगने से एक की मौत हो गई।
जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। गंभीर घायलों में से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच मौका-मुआयना किया है।
सोहावल में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक छह बीघे का आम का बाग है। दौलतपुर गांव के प्रधान मो. ताहिर उमर खां बाग को अपना बताते हैं। उनका कहना है कि बाग उनके पिता की तीसरी पत्नी नूरबसर के नाम है और कई वर्षों से वह बाग पर काबिज हैं और इसकी बिक्री भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित चिर्रा जगनपुर निवासी हाजी मो. उजेर भी बाग को अपना बताते हैं। उनका कहना है कि मौसी नूरसबर से उन्होंने बाग का बैनामा ले रखा है। बाग की रखवाली के लिए लड़के भी रख रखे हैं। मो. ताहिर की ओर से अक्सर विवाद खड़ा किया जाता है और रखवाली करने वालों के साथ अभद्रता की जाती है।
इसकी शिकायत रविवार को पुलिस को दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह चिर्रा जगनपुर निवासी हाजी मो. उजेर तथा उनके परिवार के कई लोग असलहे के साथ तीन लग्जरी वाहनों से दौलतपुर स्थित बाग पहुंच गये। इस बात की जानकारी पर प्रधान मो. ताहिर को हुई तो उनके परिवार के लोग भी असलहा लेकर मौके पर पहुंच गये।
कब्जे को लेकर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर फायरिंग होने लगी। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। एक-दूसरे को पीटा गया और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। गोली लगने से दौलतपुर के प्रधान के 30 वर्षीय बेटे शेरे यजदा उर्फ गुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए।
एंबुलेंस की मदद से तीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके तथा जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से दो वाहन, चार लोग तथा रायफल कब्जे में ले ली है।
संघर्ष में गंभीर रूप से घायल चिर्रा जगनपुर निवासी उजेर, अनीस अहमद निवासी बुचनीगंज थाना कैंट, अजय यादव निवासी मोकलपुर थाना पूराकलंदर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उजेर व अनीस को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं संघर्ष में मुसलिम, इश्तिखाब व मुरीद को भी चोटें आई हैं।
दौलतपुर के ग्राम प्रधान मो. ताहिर उमर खां ने सात लोगों के खिलाफ हमला, बलवा, हत्या, जानलेवा हमला व अशांति फैलाने की शिकायत पुलिस को दी है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि मौके से वारदात में प्रयुक्त रायफल व दो वाहन बरामद हुए हैं।
चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ जांच की जा रही है। हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।