फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Senior engineer in police custody, interrogation continues

सीनियर इंजीनियर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

Mon, 19 Dec 2016 11:11 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Senior engineer in police custody, interrogation continues
क्राइम
जिला इलेक्ट्रिक समिति की बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी विवेक कुमार ने पावर कार्पोरेशन में काम कराने वाली कार्यदायी संस्था के सीनियर इंजीनियर को पुलिस के हवाले करा दिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई तब हुई जब बैठक में ही रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यदायी संस्था के कार्यों को लेकर लापरवाही व घटिया कार्य का मुद्दा उठाया। डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को मंगलवार को सुबह दस बजे तक तलब किया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला इलेक्ट्रिक समिति की बैठक में माहौल उस समय बदल गया जब केंद्र सरकार से संचालित आरएपीडीआरपी योजना की समीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान फैजाबाद, अयोध्या व रुदौली में पावर कारपोरेशन के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराने वाली नोएडा की कंपनी कोरोडेक्स के घटिया कार्यों को लेकर मुद्दे उठने लगे। बैठक में मुद्दे ने जोर पकड़ा और आंकड़ों ने इसकी गवाही दी तो डीएम विवेक ने तुरंत पुलिस को बुला कर कार्यदायी संस्था के सीनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।


कोतवाली पुलिस सीनियर इंजीनियर राजेश सिंह को हिरासत में लेकर साथ ले गई। समीक्षा में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के बारे में जानकारी भी ली गई तो पता चला कि उन्होंने अपने स्थान पर सीनियर इंजीनियर को भेजा था। डीएम ने मैनेजर को मंगलवार कोे कार्यालय में तलब किया गया है। पूछताछ के बाद आगे कर्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed