फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 6.5 lakh looted from youth

नकाबपोश बदमाशों ने युवक से दिनदहाड़े लूटे 6.5 लाख रुपये

Thu, 06 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 6.5 lakh looted from youth
गोसाईगंज कस्बे के भीड़ भरे बस स्टॉप भीटी तिराहे पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक से साढे़ छह लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरातफरी मच गई। जब तक पुलिस पहुंचती बदमाश अकबरपुर की ओर भाग चुके थे।
विज्ञापन


पीड़ित युवक यह रकम बैंक में जमा करने के लिए अंबेडकरनगर से गोसाईगंज बस से आकर उतर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रानी निवासी अरविंद तिवारी अपनी सलहज रेखा दुबे के साथ बैग में साढे़ छह लाख रुपये लेकर दोपहर करीब 12:40 बजे बस से गोसाईगंज के भीटी तिराहे के पास उतरा।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे दो नकाबपोश बदमाशों ने रुपयों से भरे बैग पर झपट्टा मार अरविंद के हाथ से छीन लिया और अकबरपुर की ओर भाग निकले। घटना को देख सलहज चीख उठी। कुछ पलों के लिए बाजार में अफरातफरी मच गई। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि अहिरौली थाना क्षेत्र के आमी गांव निवासी साथी इंद्रजीत प्रजापति ने गांव में बुधवार को जमीन बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ छह लाख रुपये की रकम मीरानपुर अकबरपुर में सलहज के यहां रखी थी। जिसे जमा करने अंबेडकरनगर के पीएनबी गया तो वहां लंबी लाइन लगी थी। रकम ज्यादा होने के कारण दोनों गोसाईगंज की बैंक शाखा में रुपये जमा करने के लिए रवाना हुए, मगर बस से उतरते ही बदमाशों ने बैग छीन लिया।

घटना की सूचना पाकर एसएसपी मोहित गुप्त, एसपी आरए कुलदीप नारायण, सीओ सदर दीपक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एक प्रतिष्ठान के बाहर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है।


बताते हैं कि इसमें बदमाशों द्वारा की गई वारदात कैद हुई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed