फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Reckless sub-inspector suspended

अपहरण को गुमशुदगी दर्ज करने वाला दरोगा निलंबित

Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Reckless sub-inspector suspended
police - फोटो : amar ujala
एसएसपी के निर्देश के बावजूद युवक के अपहरण को गुमशुदगी में दर्ज करने व जांच में   अड़ंगा डालने के आरोपी नयागंज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को निलंबित कर  दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के सालार मोहल्ला निवासी कैलाश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र रितेश गुप्ता 31 मई की सुबह 10 बजे घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद होने पर चचेरे भाई व्यापार मंडल रुदौली के महामंत्री राजेश गुप्ता कोतवाली पहुंचे और अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर गुमशुदगी दर्ज कर ली। 12 जून को पीड़ित पिता ने एसएसपी मोहित गुप्ता से मुलाकात कर दरोगा जितेंद्र सिंह पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर 19 जून को युवक के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई। 20 जून की देर शाम एसएसपी ने दरोगा जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने बताया कि एसएसपी के एक सप्ताह पूर्व रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पर कार्रवाई न करने, रिपोर्ट दर्ज करने में अड़ंगा डालने वाले दरोगा जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed