{"_id":"576988364f1c1bb571b48098","slug":"reckless-sub-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण को गुमशुदगी दर्ज करने वाला दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण को गुमशुदगी दर्ज करने वाला दरोगा निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के निर्देश के बावजूद युवक के अपहरण को गुमशुदगी में दर्ज करने व जांच में अड़ंगा डालने के आरोपी नयागंज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के सालार मोहल्ला निवासी कैलाश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र रितेश गुप्ता 31 मई की सुबह 10 बजे घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।
उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद होने पर चचेरे भाई व्यापार मंडल रुदौली के महामंत्री राजेश गुप्ता कोतवाली पहुंचे और अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर गुमशुदगी दर्ज कर ली। 12 जून को पीड़ित पिता ने एसएसपी मोहित गुप्ता से मुलाकात कर दरोगा जितेंद्र सिंह पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया।
एसएसपी के निर्देश पर 19 जून को युवक के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई। 20 जून की देर शाम एसएसपी ने दरोगा जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने बताया कि एसएसपी के एक सप्ताह पूर्व रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पर कार्रवाई न करने, रिपोर्ट दर्ज करने में अड़ंगा डालने वाले दरोगा जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।