{"_id":"57d998c84f1c1bef30d492be","slug":"rajgir-bodies-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगीर का पेड़ से लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर क्षेत्र के सोनबरसा मुसलमीन गांव निवासी एक राजगीर का शव पूरे असकरनपुर गांव स्थित बाग में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
सोनबरसा मुसलमीन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ राम गरीब (45) पुत्र पुद्दन सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
मंगलवार सुबह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर असकरनपुर के मजरे पूरे सूबेदार झलिहन का पुरवा स्थित बाग में जंगली पेड़ों में उसका शव बवर में लटकता देखा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ विक्रम सिंह और कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि मृतक के गले में फंदे और पीठ पर खरोच के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा शरीर के किसी और हिस्से पर चोट के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मौत की खबर से दीपक के घर में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी शांती के अलावा उसके दो पुत्रियां अर्चना, रेशमा और दो पुत्र उमाशंकर व अखिलेश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रामगरीब राजगीर का कार्य करता था और मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।