फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pradhan's candidates supporters clashed in party

दावत में भिड़े प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक

Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के यहां दावत के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक को पीट दिया।
विज्ञापन


मामला गरमाया तो पीटने वाले युवक ने एक समर्थक पर चाकू से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने हमलावर युवक से छीना गया चाकू सौंप दिया। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


फखरपुर के एक प्रधान प्रत्याशी ने अपने समर्थकों को गांव स्थित आवास पर भोजन के लिए बुलाया था। इसी दौरान खदेरू निषाद और गोलू वर्मा में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। गोलू ने खदेरू को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीचबचाव में पहुंचे श्यामनाथ पर गोलू ने चाकू से हमला कर दिया। श्यामनाथ ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया। जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने गोलू को पकड़ चाकू छीन लिया और पुलिस को सूचना दी।


इस बीच गोलू भाग गया। पीड़ित श्यामनाथ ने मंगलवार को गोलू के विरुद्ध तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर घटना हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed