फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder case open

पांच लाख की सुपारी दे कराया था सपा कार्यकर्ता का कत्ल

Tue, 31 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 31 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder case open
पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के भरतकुंड पेट्रोल पंप के पास कार में हुई सपा बूथ प्रभारी की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईवे किनारे भरतकुंड पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के मसौधा मजरे माधौपुर निवासी रामसागर वर्मा की उन्हीं के कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में पुलिस ने मृतक के भाई फूलचंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्र्ज किया था।
विज्ञापन


जमीन विवाद में बातचीत के लिए फोन कर बुलाने वाले आलोक वर्मा समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि हत्या के मामले में आलोक वर्मा निवासी पगलाभारी मजरे भुतहिया और प्रवेश वर्मा निवासी अरुवावां मजरे निहाल का पुरवा को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और दो खोखा बरामद हुआ है।

हत्या पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। जिसमें से ढाई लाख रुपये अदा कर दिया गया था। यह वारदात प्रवेश वर्मा ने जमूरतगंज स्थित विवादित जमीन को लेकर आलोक को सुपारी देकर कराई थी।


आलोक ने जमीन का 30 लाख रुपये में सौदा कराया था। एडवांस देने के बहाने ही रामसागर को बुलाया गया था। दोनों का चालान किया जा रहा है। प्रकरण में शूटर प्रमोद वर्मा व प्रेम वर्मा भी शामिल थे, जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed