फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murder accused shot

हत्या के आरोपी को गोली मारी

Mon, 23 Jan 2017 11:06 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Murder accused shot
डेमो पिक - फोटो : demo pic
कुमारगंज थाना क्षेत्र के रतापुर गांव निवासी एक 38 वर्षीय युवक को गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हालांकि कुमारगंज पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। घायल युवक एक मामले में हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोपी भी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।      
विज्ञापन


कुमारगंज थानाक्षेत्र के बवां गांव अंतर्गत रतापुर निवासी युवक तिलकराज ओझा बीते रविवार को कुमारगंज गया था। बाजार से लौटते समय रात करीब नौ बजे गांव से 5 सौ मीटर पहले ही अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मार दी और भाग निकले। घटना की जानकारी रतापुर निवासी लोकेन्द्र यादव ने कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ दयाशंकर सिंह   भी मय फोर्स रतापुर गांव पहुंचे और छानबीन की। घायल युवक को जिला अस्पताल से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध लग रही है। मामले में मुकदमा कायम किए जाने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed