{"_id":"599874154f1c1b0b698b4691","slug":"looted-near-mla-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के निकट दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक आवास के निकट दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट
फैजाबाद
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली कोतवाली अंतर्गत शारदा सहायक नहर के पास रुदौली विधायक के आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर दो नकाबपोश बदमाश सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये दिनदहाड़े लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की नाकाबंदी व कांबिंग कर लुटेरों की तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कुर्मी पुरवा मजरे मीसा निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय जानकी प्रसाद स्टेट बैंक रुदौली से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बड़ागांव जाने वाले रास्ते पर विधायक रामचंद्र यादव के अस्थाई निवास डाक बंगला के पास शारदा सहायक नहर के निकट बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और जानकी प्रसाद को रोक लिया।
इस दौरान बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जानकी द्वारा विरोध करने पर उससे मारपीट की गई और अंत में बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया व बैग लेकर भाग गए। जानकी प्रसाद ने पुलिस को तत्काल लूट की सूचना दी, मौके पर सीओ डीके कुशवाहा व रुदौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर कांबिंग की पर सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सीओ डीके कुशवाहा ने लूट की वारदात का पर्दाफाश शीघ्र करने का दावा करते हुए बताया कि पूछताछ से अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरे बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और नहर के पास सुनसान रास्ता देखकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बैंक व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।