फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Job Created in the name of forced labor in Malaysia

मलेशिया में नौकरी के नाम पर भेज बनाया बंधुआ मजदूर

Thu, 18 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसी तरह मौका पाकर 12 मजदूरों ने भारतीय दूतावास पहुंच मंगलवार को शरण ली है। इसमें जिले के रौनाही थानाक्षेत्र का एक युवक भी है। उसने घर पर सूचना दी, तो कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


मामले में सांसद लल्लू सिंह ने कहा है कि विदेश मंत्रालय के जिम्मेदार अफसरों से बात की जाएगी। हर हाल में भारतीयों को सकुशल लाने की प्रबंध होगा।

फैजाबाद के सारंगापुर मजरे विसौली निवासी सदाशिव गोस्वामी भी ठगी का शिकार हुआ है। उसने अपने घर भाई झुग्गी लाल गोस्वामी को फोन कर मदद मांगी। इसी के बाद बीवी ने दो मासूम बच्चे 9 वर्षीय गोलू व 6 वर्षीय बेटी ऋषि को लेकर सांसद से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 सदाशिव ने फोन व वाट्सअप के जरिए पूरी बात बताई है। सदाशिव के अलावा दूतावास पहुंचे श्रावस्ती के भिनगा निवासी फिरोज अहमद, गुड्डू अहमद, राजकुमार वर्मा, फरीद अहमद, मैनुद्दीन, हसीब अहमद की ओर से अपने पासपोर्ट संख्या के साथ की गई शिकायत में आरोप लगाया कि मुंबई के अमित पंचाल गुजरात के इमरान ने खुद को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से त्यागपत्र देने वाला अधिकारी बता संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशिया में पावर गैस प्लांट में 50 हजार प्रतिमाह की नौकरी दिलाने के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपये वसूले। 12 अप्रैल 2015 को मलेशिया ले जाया गया, जहां बिहार, महाराष्ट्र, अहमदाबाद व यूपी के 150 लोगों को दूसरे से सौदा करके बंधक बनवा दिया।


मलेशिया में मौजूद राजकुमार वर्मा ने फोन पर बताया कि हमें जिस काम से लाया गया, उसे न कराकर ईंटों की जुड़ाई कराई जा रही है। पैसे मांगने पर मारा-पीटा जा रहा है। सारे पेपर कब्जे में ले लिए गए हैं। सभी का सौदा 20 लाख मलेशियाई करेंसी में करके दलाल फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed