{"_id":"23e8e3a20022ce4f242a4189de13f8c4","slug":"jeep-fell-into-pits-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी जीप खड्ड में गिरी, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी जीप खड्ड में गिरी, सात घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास सोमवार देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार जीप खड्ड में गिर गई। इस हादसे में जीप सवार 10 लोगों में सात घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाय गया। वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने अमेठी जनपद जा रहे थे।
पटरंगा क्षेत्र में छेदीपुरवा मजरा जरैला बाजार से अमेठी जिले के शुकुलबाजार क्षेत्र में जैनबगंज जा रही बारातियों से भरी जीप (बोलेरो) सोमवार देर रात शेरपुर गांव के निकट दुल्लापुर उमापुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी।
जीप में 10 लोग सवार थे जिनमें सात घायल हो गए। घायलों में वाहन चालक कमलेश (28) के साथ बाराती राम सजीवन (45), सुरेश (30), राहुल (20), प्रभात कुमार (25), रामबहादुर (45) व हसीब (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि जीप सवार लोग छेदीपुरवा मजरे जरैला बाजार निवासी राम अधार के पुत्र की शादी में जा रहे थे। मवई थाना प्रभारी राजीव सिंह ने दुर्घटना की जानकारी से इंकार किया है।