फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jackpot smashes 12 thousand cheats

जैकपॉट का झांसा दे 12 हजार ठगे

Thu, 16 Mar 2017 10:54 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jackpot smashes 12 thousand cheats
rupee
एक दूरसंचार प्रदाता कंपनी के पौने चार लाख के जैकपॉट जीतने का झांसा देकर रौनाही थाना क्षेत्र निवासी शख्स से लगभग 12 हजार रुपये ठग लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के ढ़ेमवाघाट निवासी रज्जू का कहना है कि लगभग एक पखवारे पूर्व उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसको दूरसंचार प्रदाता कंपनी के ड्रॉ में पौने चार लाख की लाटरी के लिए विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने नाम-पता और ब्यौरा पूछा। इसके बाद उसको फिर से फोन किया गया और कहा गया कि लाटरी के रकम का भुगतान किया जाना है, जिसके लिए उसको बैंक खाते में साढ़े 11 हजार रुपये जमा कराने होंगे और संबंधित मोबाइल वेरीफाई कराने के लिए मोबाइल नंबर पर साढ़े चार सौ रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो वह आनाकानी करता रहा, लेकिन फिर लालच में आ गया और फोन करने वाले के बताये बैंक खाते जो कि किसी रामदरश का है, में सोहावल के बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित शाखा में 15 मार्च को साढ़े 11 हजार रुपये जमा करा दिये। साथ ही मोबाइल रिचार्ज भी करवा दिया। इसके बाद उससे रकम भुगतान के लिए अतिरिक्त 12 हजार रुपया जमा कराने को कहा गया तो उसका माथा ठनका और ठगे जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed