{"_id":"571e5e7d4f1c1be37da914dc","slug":"investigations-carried-out-by-the-police-and-in-court-friends-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में पुलिस व दस्तों ने चलाया जांच अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में पुलिस व दस्तों ने चलाया जांच अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कचहरी गेट पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कचहरी के पास कागज में लिपटा हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को यहां कचहरी परिसर में जांच-पड़ताल की। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
सूबे के लखनऊ, वाराणसी व फैजाबाद जिला कचहरियों में कुछ वर्ष पूर्व हुए बम धमाकों के बाद पुलिस-प्रशासन ने अदालत व कचहरी परिसर की पुख्ता सुरक्षा का खाका खींचा था। कुछ इंतजाम ही जमीन पर उतर पाये।
परिसर के प्रवेश द्वारों पर लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर दिखावा बनकर रह गये। ड्यूटी पर तैनात कर्मी आने-जाने वालों की तलाशी को अनदेखा कर रहे हैं। इस बीच वाराणसी में कागज में लिपटा हैंड ग्रेनेड मिलन के बाद सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच व तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बम खोजी व निरोधक दस्तों ने परिसर व आसपास तलाशी ली। आने-जाने वालों के सामान की जांच की गई। एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि एहतियातन जांच कराई गई है। परिसर की तलाशी का अभियान अक्सर चलाया जाता है।