{"_id":"482ad4c1fa7c4c8bd60c821e1d655073","slug":"instant-fire-killing-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ गोलियां बरसा की युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ गोलियां बरसा की युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव गनौली में बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हत्यारे चेहरे पर नकाब बांध कर आये थे और वारदात के पहले गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी थी। मृतक एक पखवारे पूर्व परिवार समेत चंडीगढ़ से गांव आया था। मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया कि गनौली गांव निवासी तथा गौहानी चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले रामसूरत पांडेय के परिवार के लोग कामकाज के सिलसिले में परिवार समेत चंडीगढ़ में रहते हैं। एक पखवारे पूर्व 25 वर्षीय दिनेश पांडेय, भाई कल्लू व दिलीप घर आये थे। गुरुवार को दिनेश को परिवार समेत चंडीगढ़ वापस जाना था।
बुधवार रात दिनेश घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। बगल में ही उसकी पत्नी अनीता अपने दो बच्चों छह वर्षीय खुशबू व चार वर्षीय आर्यन के साथ सोई थी। अनीता का कहना है कि रात लगभग ढ़ाई बजे ताबड़तोड़ तीन फायर हुए तो उसने हल्ला-गोहार मचाया। देखा कि रात के अंधेरे में नकाबपोश हमलावर भाग रहे हैं। उनका पति चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन
हल्ला-गोहार सुन भीतर से दौड़कर आये उसके जेठ दिलीप पांडेय ने हमलावर का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे में हमलावर फरार हो गये। गांव के बाहर स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। अनीता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
मृतक की मां राजकली ने बताया कि परिवार की गांव निवासी पीआरडी जवान राजेंद्र पांडेय से रंजिश है। राजेंद्र ने उसके पति के नाम मौजूद 16 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। कई साल पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। वहीं आरोपित किये जा रहे राजेंद्र का कहना है कि वह घटना के समय गांव निवासी रमाशंकर तिवारी की बारात में गये हुए थे। उधर मृतक की पत्नी अनीता का कहना है कि पति का देवर कल्लू से कुछ विवाद हुआ था।
इस पर पति ने कल्लू को भोजन देने से मना कर दिया था। 8 जून को कल्लू अपने मां-बाप के पास दुकान पर चला गया और अगले दिन चंडीगढ़ चले जाने की बात कही, लेकिन अभी वह चंडीगढ़ नहीं पहुंचा। इस बाबत थानाध्यक्ष आरके शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।