फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gangrape accused BSP candidate arrested

गैंगरेप के आरोपी बसपा प्रत्याशी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2017 10:55 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gangrape accused BSP candidate arrested
मंगलवार को अयोध्या के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी को कारागार ले जाती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुराचार के आरोपी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी को पुलिस ने मंगलवार को कचहरी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बसपा नेता का मेडिकल परीक्षण करवा अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से सीजेएम ने 17 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। प्रकरण में पहले ही पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब केवल एक नामजद आरोपी शेष है। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की ओर से नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दकी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार की रात 11 बजे उसके घर पर धावा बोल उसके दिव्यांग भाई तथा उनकी पत्नी को मारा-पीटा तथा सोने की चेन लूट ली और उस पर हमला किया।
विज्ञापन


आठ-दस लोग उसके ऊपर चढ़ गये तथा पूर्व में दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मार डालने के लिए ललकारा और उसके कपड़े फाड़ कर दुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने बसपा नेता बज्मी सिद्दकी समेत बोतल उर्फ रईस, चांद, रहमान, गफ्फार, परवेज, तमरेज व बंटी सिंह को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर धमकी, गाली-गलौच, डकैती व सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने डकैती की धारा हटाते हुए मारपीट व बलवा की धारा जोड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों में से छह चांद, रहमान, गफ्फार, परवेज, तमरेज व बंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि बसपा नेता समेत दो नामजद की तलाश कराई जा रही थी।

प्रकरण में वांछित बसपा नेता बज्मी की ओर से सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। तभी से पुलिस ने टोह तेज कर दी थी। मंगलवार की सुबह 11 बजे के बाद बसपा नेता आत्मसमर्पण के लिए अदालत जा रहे थे कि घात में लगे कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने कचहरी गेट से ही बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।


बसपा नेता को साढ़े तीन बजे नगर कोतवाली की पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, चार बजे के बाद गिरफ्तार बसपा नेता को सीजेएम अदालत में पेश किया गया। प्रकरण के विवेचक कैंट थाने के निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि घर में घुसकर बवाल, मारपीट, गाली-गलौच व धमकी तथा सामूहिक दुराचार के आरोपी बसपा नेता बज्मी सिद्दकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी थाने से हुई है। अदालत में पेश किया गया है। विवेचना के साथ गिरफ्तारी के लिए शेष बोतल उर्फ रईस की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed