{"_id":"57b9dedd4f1c1b9063d4f185","slug":"four-teachers-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पीछे घुसी एसयूवी, चार शिक्षक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के पीछे घुसी एसयूवी, चार शिक्षक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर बरईखुर्द पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक में पीछे से जा घुसी। एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने घायलों को एसयूवी से बाहर निकाला। पुलिस ने एसयूवी सवार चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मौके से ट्रक का चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कार सवार सभी घायल शिक्षक बताए जाते हैं।
रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बरई खुर्द पेट्रोल पंप से डीजल भराकर ट्रक नेशनल हाईवे पर जैसे चला तभी अचानक लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोग टक्कर की आवाज सुन दौड़े और एसयूवी सवार घायलों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऐतमात अहमद, आशीष ओझा, नंदपुरी गोस्वामी और एम गौड़ को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सत्ती चौरा चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायल शिक्षक हैं, जो लखनऊ के निवासी हैं। वे गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी की हालत नाजुक है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक व खलासी भाग गए। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।