फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four men arrested in raids with illegal liquor

छापेमारी में अवैध शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2015 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर कैंट पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से 465 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और रघुनाथ पांडेय का पुरवा निवासी रामअधीर को 160 लीटर, दरबागंज निवासी शत्रुघ्न निषाद को 145 लीटर, लोहियन का पुरवा निवासी श्रीपति को 140 लीटर और कुम्हारन टोला निवासी जगदीश को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी करवाकर भट्ठियां व लहन नष्ट कराई गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed