फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Found in SUV in checking illegal fireworks and cartridges, seven captive

चेकिंग में एसयूवी में मिले अवैध असलहे और कारतूस, सात बंदी

Tue, 10 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Found in SUV in checking illegal fireworks and cartridges, seven captive
बंदूक
गोसाईगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक एसयूवी सवार सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बंदूक समेत पांच असलहे व 16 कारतूस बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है। थाने के प्रभारी शाह आलम ने बताया कि रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान भीटी रोड पर मड़हा पुल के पास एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


वाहन सवार धर्मवीर उपाध्याय निवासी बूढनपुर थाना इनायतनगर, प्रमोद कुमार वर्मा निवासी केशरुवा बुजुर्ग थाना तारुन, शैलेश कुमार वर्मा निवासी जाना बाजार थाना हैदरगंज, वीरेंद्र कुमार वर्मा निवासी नेतवारी चतुरपुर थाना तारुन, अरविंद वर्मा निवासी माहनमऊ केवटहिया थाना तारुन व कोमल यादव निवासी गद्दौपुर थाना कैंट तथा ईश्वरदीन कोरी निवासी तारापुर पूरा बाजार थाना महराजगंज के पास से एक सिंगल बैरल बंदूक, चार तमंचा व 16 कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


प्रमोद के खिलाफ तारुन व कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण, धमकी, गैंगेस्टर आदि के चार मुकदमे दर्ज मिले हैं, जबकि शैलेश के खिलाफ जीआरपी चारबाग में आर्म्स एक्ट व  वाराणसी के कैंट पुलिस में एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है। वाहन कैंट के गद्दौपुर निवासी भोला सिंह का है जिसे धर्मवीर उपाध्याय किराये पर लेकर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed