{"_id":"582754064f1c1ba16fb3b036","slug":"fired-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर असलहों से झोंके फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर असलहों से झोंके फायर
फैजाबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के गयासपुर मजरा दिलीपपुर में गोली कांड के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल व जमा भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थानाक्षेत्र के गयासपुर मजरा दिलीपपुर में शुक्रवार की रात सात लोगों ने एक घर में घुस कर मौजूद लोगों पर असलहों से फायर झाेंक दिया। जिसमें पांच लोेग लहूलुहान हो गए हैं। सभी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना स्थल से हमले में प्रयुक्त कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। घटना के 16 घंटे बाद पुलिस ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं।
दिलीपपुर के राममगन वर्मा शुुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर की खाद खेत में गिराने जा रहे थे। पीछे से बृजेश सिंह व शुभम सिंह निवासी गयासपुर बाइक से पहुंचे और ट्रैक्टर से आगे निकलने के लिए पास मांगने लगे।
विज्ञापन
रास्ता संकरा होने की वजह से चालक को पास देने में देरी हो गई तो बाइक सवार दोनों युवकों ने चालक को पीट दिया। इसकी सूचना पिटे ट्रैक्टर चालक ने गयासपुर चौकी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
यह बात बाइक सवार युवकों को नागवार गुजरी और बदला लेने की भावना से रात लगभग साढे़ आठ बजे सात लोगों ने रामपाल वर्मा के अहाते में घुसकर गाली गलौज की। विरोध करने पर असलहों से लैस युवकों ने फायर झोंक दिया। जिसमें रामपाल के बेटे अरविन्द वर्मा, रजनीश वर्मा गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़े।
हल्ला सुनकर बचाव को दौडे़ आज्ञाराम वर्मा, पंकज वर्मा, प्रेम वर्मा के नजदीक पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस की मदद से घायलों को पहले रामपुरभगन स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रामपाल वर्मा पुत्र रामदास की तहरीर पर विपक्षी संतोष सिंह पुत्र लक्ष्मण, बृजेश सिंह पुत्र राम भारत सिंह, शुभम सिंह पुत्र अखंड प्रताप सिंह निवासी गयासपुर थाना तारुन, भोला नाथ सिंह पुत्र हिम्मत बहादुर सिंह निवासी दिलीपपुर, मुन्ना सिंह पुत्र रामधीरज सिंह निवासी मोहर्रमपुर अरती, थाना महराजगंज के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।