फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   father-daughter died in accident in Faizabad

एसडीएम की गाड़ी ने पिता-पुत्री को रौंदा, मौत

Sun, 03 Dec 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
father-daughter died in accident in Faizabad
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में तैनात एसडीएम सरकारी गाड़ी से तैनाती स्थल जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। रविवार दोपहर इलाहाबाद हाईवे पर बिलारीमाफी तिराहे के पास ड्राइवर ने गाड़ी को ओवरटेक किया। तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती व बच्ची को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई। गंभीर हाल में पत्नी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन पकड़ लिया है। चालक हिरासत में है। एसडीएम दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरवपुर टिकरा निवासी अरविंद कुमार निषाद (28) पत्नी किस्मता (25) व पुत्री महक (5) के साथ बाइक से ससुराल बछरामपुर बीकापुर जा रहे थे। इलाहाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के बिलारीमाफी तिराहे के पास मजिस्ट्रेट लिखी एसडीएम बदलापुर, जनपद जौनपुर की सरकारी गाड़ी ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम की गाड़ी ने एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल अरविंद कुमार, पत्नी किस्मता व पुत्री महक को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया।

चिकित्सक सतीश चंद्रा ने बताया कि अरविंद व महक की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। किस्मता को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अरविंद के पिता तुलसी राम निषाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  केस दर्ज करने की तहरीर दी है।

प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन जौनपुर जिले के बदलापुर में तैनात उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी का है। वाहन पर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है। उसका नंबर सरकारी है, जो आरटीओ जौनपुर की ओर से जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के नाम जारी है।

एसडीएम को लेकर जा रहे थे बदलापुर
बाइक सवार पिता-पुत्री की जान लेने वाली सरकारी गाड़ी के चालक राजधर दुबे निवासी शाहगंज जौनपुर को भी हल्की चोटें आई है। उसने बताया कि वह सरकारी चालक है। फैजाबाद जिले से एसडीएम को लेकर बदलापुर जा रहा था।

इस दौरान अचानक अनियंत्रित बाइक गाड़ी के सामने आ गई, जिससे हादसा हुआ। एसडीएम बदलापुर के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि वह गाड़ी समेत कोतवाली बीकापुर में है।


गांव में छाया मातम
मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद उनका इकलौता पुत्र था। मां की मौत पूर्व में हो चुकी है। अरविंद पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल जा रहा था। बेटी महक भी अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। परिवार में दो मौत से गांव में मातम पसरा है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed