{"_id":"56f820f54f1c1bd154f14fa1","slug":"engineer-s-home-invaded-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता के घर चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियंता के घर चोरों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने शनिवार की रात स्वास्थ्य महकमे में तैनात अवर अभियंता के घर में हाथ साफ कर दिया। देर रात अवर अभियंता घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई। कंट्रोल रूम को सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विशेषज्ञ दस्ते के साथ मौका-मुआयना व जांच पड़ताल की है। पीड़ित की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है।
मूल रूप से बस्ती जनपद के हरैया तहसील स्थित परसागना निवासी इंजीनियर शिव बिलास सिंह जनपद में अवर अभियंता स्वास्थ्य के रूप में तैनात हैं। उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र में जनौरा क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में आवास बनवाया है। उनके दो बच्चे दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं।
शनिवार की रात लगभग सवा 11 बजे वह परिवार समेत अपने बच्चों को एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन गये थे। रात 12 बजे आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन विलंब होने के चलते दो बजे आई। बच्चों को ट्रेन पर बैठाने के बाद रात लगभग ढाई बजे परिवार समेत वह वापस अपने आवास पहुंचे तो पिछवाड़े के गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
गेट खोल भीतर पहुंचे तो देखा कि अन्य कमरों का ताला भी टूटा हुआ है और घर के भीतर रखा सामान अस्त-व्यस्त है। आलमारी तथा उसका लॉकर टूटा हुआ था। इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी 100 नंबर पर फोन कर कंट्रोल रूम को दी।
थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। सुबह होने पर सीओ सिटी दस्ते के साथ घर पहुंचे और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ से जांच-पड़ताल कराई और नमूना संकलित कराया। पुलिस ने घटना की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में आबाद कंकाली बस्ती पहुंच लोगों से पूछताछ की।
आशंका जताई जा रही है कि घर के पिछले गेट के पास कई दिनों से एक डीसीएम वाहन खड़ी की जाती थी। चोर इसी डीसीएम वाहन के सहारे बाउंड्रीवाल कूदकर भीतर पहुंचे और भीतर के कमरों तथा आलमारी का ताला तोड़ जेवरात व नकदी बटोर ली। वापस जाते समय पिछवाड़े वाले गेट का ताला तोड़ बाहर पहुंच भाग निकले।
दरवाजे पर लगी ग्रिल भी ताला तोड़ते समय टूट गई। पीड़ित ने 35 हजार रुपये तथा सोने का कान का झुमका, सोने की कान की बाली, चांदी की पायल, पाजेब समेत अन्य जेवरात चोरी होने की बात कही है।