फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drunk sub inspector assault

नशे में चौकी प्रभारी ने की मारपीट, लाइन हाजिर

Wed, 03 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drunk sub inspector assault
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोतीगंज चौकी पर तैनात प्रभारी दरोगा ने मंगलवार रात को व्यापारियों व पूर्व प्रधान से शराब के नशे में जमकर अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने उसे नशे की हालत में पकड़ा और मौके पर ही लाइन हाजिर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को रात करीब आठ बजे शराब के नशे में धुत मोतीगंज चौकी प्रभारी डीके सिंह चौहान वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी ने सड़क किनारे मछली बेचने वालों की पिटाई कर दी और गालियां देकर भगा दिया।
विज्ञापन


तभी ग्राम जासरपुर के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी करने लगे। जिस पर चौकी प्रभारी ने उन्हें भी नहीं बक्सा और काफी अभद्रता की। यह सुनकर स्थानीय लोग भड़क गए और क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह और पुलिस के उच्चाधिकारियों को चौकी प्रभारी की करतूत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर देर रात मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, सीओ बीकापुर विक्रम सिंह व कोतवाल को स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। लोगाें ने बताया कि चौकी प्रभारी सुबह से ही शराब का सेवन कर लेते हैं और लोगों से अभद्रता करते रहते हैं।


मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी ग्रामीण ने एसएसपी से बातचीत की और चौकी प्रभारी के खिलाफ सीओ बीकापुर को जांच सौंप दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नशे में होने के कारण दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed